Jubilant Agri and Consumer Products Limited (JACPL) के होल टाइम डायरेक्टर और CEO मनु आहूजा शनिवार, 9 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। JACPL, Jubilant Industries Limited के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है। आहूजा के निधन की सूचना Jubilant Industries की ओर से एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई है। आहूजा को Jubilant Industries ने मई 2018 में बोर्ड में शामिल किया था। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी की ओर से कहा गया, 'आहूजा का निधन JACPL के लिए एक अपूर्णनीय क्षति होगी। JACPL के सभी निदेशक और कर्मचारी उनके परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति, दुख और संवेदना व्यक्त करते हैं।'
