सोडा ब्रांड लाहौरी जीरा (Lahori Zeera) अपनी ग्रोथ के लिए बिसलेरी की राह पर चलने की सोच रहा है। कंपनी चाहती है कि उसका सोडा ज्यादा से ज्यादा खुदरा दुकानों में और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। लेकिन साथ ही वह खुद के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बढ़ाने के लिए मोटा निवेश करने की तैयारी नहीं कर रही है, बल्कि इसकी जगह मैन्युफैक्चरिंग आउटसोर्स करने की सोच रही है। इसका मतलब है कि किसी और से मैन्युफैक्चरिंग या पैकेजिंग और डिस्ट्रीब्यूटिंग कराना यानि कि को-बॉटलर्स।
