Get App

Lalit Modi के परिवार में बढ़ा संपत्ति को लेकर विवाद, भाई ने मां बीना पर लगाया मारपीट का आरोप

Samir Modi alleges mother Bina of assault: समीर ने दिल्ली पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी मां के निजी सुरक्षा अधिकारी और गॉडफ्रे फिलिप्स के कुछ कर्मचारियों ने गुरुवार को तय बोर्ड मीटिंग में शामिल होने की कोशिश करते समय उन्हें "गंभीर चोट" पहुंचाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2024 पर 8:37 PM
Lalit Modi के परिवार में बढ़ा संपत्ति को लेकर विवाद, भाई ने मां बीना पर लगाया मारपीट का आरोप
केके मोदी की 11000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

केके मोदी की 11000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गॉडफ्रे फिलिप्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर समीर मोदी ने अपनी मां बीना पर गंभीर आरोप लगाया है। समीर मोदी का दावा है कि उनकी मां ने संपत्ति विवाद में लाभ उठाने के लिए उन पर हमला करवाया। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना दिवंगत उद्योगपति द्वारा छोड़ी गई संपत्ति को लेकर मोदी परिवार के भीतर गहराते मतभेद को दिखाता है। समीर मोदी ने 31 मई को अपनी मां के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की। बता दें कि समीर मोदी पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी के भाई हैं।

Samir Modi ने शिकायत में क्या कहा?

समीर ने दिल्ली पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी मां के निजी सुरक्षा अधिकारी और गॉडफ्रे फिलिप्स के कुछ कर्मचारियों ने गुरुवार को तय बोर्ड मीटिंग में शामिल होने की कोशिश करते समय उन्हें "गंभीर चोट" पहुंचाई। रिपोर्ट के मुताबिक अपनी शिकायत में मोदी ने आरोप लगाया कि उन्हें पीएसओ ने धक्का दिया, जिसके कारण उनकी उंगली टूट गई।

Lalit Modi ने किया ट्वीट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें