Intel Layoff News: इंटेल से हजारों एंप्लॉयीज की छुट्टी होने वाली है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि मार्केट में गिरते दबदबे को हासिल करने और इस रिकवरी की फाइनेंसिंग के लिए ही यह छंटनी करेगी। इस खुलासे के बाद इंटेल के शेयर करीब 1 फीसदी उछल गए। इस साल इंटेल के शेयर करीब 40 फीसदी टूट चुके हैं। हालांकि छंटनी के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते इसका ऐलान हो सकता है। इंटेल में करीब 1.10 लाख एंप्लॉयीज हैं। इसमें वह आंकड़ा नहीं शामिल है जो उन यूनिट्स से है जो अभी बनी नहीं हैं। इस छंटनी की आंच भारत में भी आ सकती है। अमेरिका के बाहर भारत इंटेल का सबसे बड़ा डिजाइन और इंजीनियरिंग सेंटर है। यह बंगलुरु और हैदराबाद में इसके ऑफिस हैं और यहां 13 हजार एंप्लॉयीज काम करते हैं।
