Get App

2026 में जाएंगी और भी नौकरियां....मेटा, सिटीग्रुप समेत इन कंपनियों में होगी बड़ी छंटनी

Layoffs 2026: 2025 में शुरू हुआ नौकरियां खत्म करने का सिलसिला 2026 में भी थमता नहीं दिख रहा है। इस दौरान मेटा, सिटीग्रुप और ब्लैकरॉक जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट से हजारों कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। सबसे ताजा ऐलान ब्लैकरॉक की तरफ से आई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 4:28 PM
2026 में जाएंगी और भी नौकरियां....मेटा, सिटीग्रुप समेत इन कंपनियों में होगी बड़ी छंटनी
मेटा, ब्लैकरॉक, सिटीग्रुप ने सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी के साथ साल की शुरुआत करने जा रहा है।

Layoffs 2026: जनवरी खत्म होने से पहले ही 2026 में छंटनी की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में कम से कम तीन बड़ी ग्लोबल कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। 2025 में शुरू हुआ नौकरियां खत्म करने का सिलसिला 2026 में भी थमता नहीं दिख रहा है। इस दौरान मेटा, सिटीग्रुप और ब्लैकरॉक जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट से हजारों कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है। सबसे ताजा ऐलान ब्लैकरॉक की तरफ से आई है। कंपनी ने बताया है कि वह इसी महीने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है। इससे साफ है कि ग्लोबल लेवल पर छंटनी का असर अभी आगे भी देखने को मिल सकता है।

2026 में छंटनी करने वाली प्रमुख कंपनियां

10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगा मेटा!

मेटा में छंटनी की योजना सामने आई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी अपने रियलिटी लैब्स डिवीजन में करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कदम कंपनी के पुनर्गठन का हिस्सा है। मेटा अब वर्चुअल रियलिटी प्रोडक्ट्स पर खर्च कम करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े प्रोजेक्ट्स, खासतौर पर AI से चलने वाले वियरेबल डिवाइसेज़ पर ज्यादा निवेश करना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, यह छंटनी इसी हफ्ते के अंत तक हो सकती है। इससे पहले भी पिछले साल मार्क जुकरबर्ग ने रियलिटी लैब्स यूनिट में बजट घटाने के निर्देश दिए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें