Layoffs: प्राइवेट कर्मचारियों के लिए बुरा रहा साल 2023, करीब 2.61 लाख लोगों की हुई छंटनी

साल 2023 में दुनिया भर में कुल 2.61 लाख कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) हुई। यानी इन्हें कंपनियों ने नौकरी ने निकाल दिया। सिर्फ भारत में करीब 18,000 लोगों को पिछले साल अपनी नौकरी खोनी पड़ी। आंकड़ों के मुताबिक पूरी दुनिया की करीब 70 फीसदी छंटनी सिर्फ अकेले अमेरिका में हुई है। इसके बाद इस लिस्ट में भारत का स्थान पर है

अपडेटेड Jan 01, 2024 पर 6:14 PM
Story continues below Advertisement
Layoffs: एड-टेक सेक्टर में सबसे अधिक 4,700 लोगों को नौकरी से निकाला गया

साल 2023 में दुनिया भर में कुल 2.61 लाख कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) हुई। यानी इन्हें कंपनियों ने नौकरी ने निकाल दिया। सिर्फ भारत में करीब 18,000 लोगों को पिछले साल अपनी नौकरी खोनी पड़ी। ग्लोबल लेवल पर छंटनी पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म 'Layoff-fyi' ने यह आंकड़े जुटाए हैं। आंकड़ों के मुताबिक पूरी दुनिया की करीब 70 फीसदी छंटनी सिर्फ अकेले अमेरिका में हुई है। इसके बाद इस लिस्ट में भारत दूसरे और इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है। 2023 में किन देशों में कितनी छंटनी हुई से इसे आप नीचे देख सकते हैं-

अमेरिका: 1. 79 लाख

भारत: 18 हजार

जर्मनी: 13.1 हजार

स्वीडन: 11.1 हजार


यूनाइटेड किंगडम: 9.4 हजार

आंकड़ों के मुताबिक, एड-टेक सेक्टर में सबसे अधिक 4,700 लोगों को नौकरी से निकाला गया। इसके बाद फूड (4,700), फाइनेंस (2,765), रिटेल (2,141), कंज्यूमर (1,772) और हेल्थकेयर (991) सेक्टर्स से लोगों को निकाला गया।

यह भी पढ़ें- Share Market: नए साल पर शेयर बाजार ने भरी निवेशकों की झोली, ₹1.22 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति

भारतीय कंपनियों ने इस साल करीब 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। भारत में 2023 में हुई कुछ बड़ी छंटनी पर आइए एक नजर डालते हैं-

उड़ान (Udaan)

इस बी2बी ई-कॉमर्स उड़ान ने दिसंबर 2023 में अपने करीब 10 प्रतिशत (150) कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने कहा कि वह अपने कारोबारी तरीके मे कुछ मूलभूत बदलावों के चलते लोगों की छंटनी कर रही है।

पेटीएम (Paytm)

पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने दिसंबर 2023 में अपने सभी विभागों से करीब 1,000 लोगों को नौकरी से निकाला। कंपनी ने यह छंटनी अपने कारोबार को सुव्यवस्थित करने और खर्चों में कटौती करने के लिए किया।

एक्सेंचर (Accenture)

एक्सेंचर ने भारत में अपने कम से कम 7 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है। यह छंटनी नवंबर 2023 में हुई थी। कंपनी के भारत में करीब साढ़े 3 लाख स्टाफ है। यह दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनियों में से एक है। कंपनी ने अगले 18 महीनों के दौरान पूरी दुनिया में अपने कर्मचारियों की संख्या का करीब 2.5 प्रतिशत या 19,000 लोगों की छंटनी का लक्ष्य रखा है।

बायजूज (Byju's)

एडटेक सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने पिछले साल कई राउंड में करीब 3,500 से 4,000 कर्मचारियों को निकाला। इसने अक्टूबर 2023 में अपनी कंटेंट और मार्केटिंग टीम से करीब 2023 कर्मचारियों को बर्खास्त किया था।

एमेजॉन इंडिया (Amazon)

एमेजॉन ने मई 2023 में भारत में अपने बिजनेसों और ऑपरेशंस से करीब 500 कर्मचारियों की छंटनी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।