Layoffs in 2024 : टेक कर्मचारियों के लिए नए साल यानी 2024 की खराब शुरुआत हुई है। दरअसल, टेक कंपनियों में छंटनी का सिलसिला इस साल भी जारी है। छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक इस साल कुछ हफ्तों में ही 63 टेक कंपनियों ने छंटनी की है। इसके तहत अब तक कुल 10963 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। हाल ही में शॉर्ट-वीडियो ऐप टिकटॉक ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। NPR रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने मुख्य रूप से अपने सेल्स और एडवर्टाइजिंग डिपार्टमेंट से करीब 60 कर्मचारियों को निकाल दिया।