Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav DECEMBER 23, 2022 / 3:39 PM IST

Closing Bell- सेंसेक्स 980 अंक टूटा, निफ्टी 17,800 के आसपास हुआ बंद, लाल निशान में सभी सेक्टर

Closing Bell- चीन के कोरोना संकट से बाजार में ब्लैक फ्राइडे रहा। बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी में 3 महीने के बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिला है। सेंसेक्स, निफ्टी 100 DEMA के नीच बंद हुए है। मेटल,एनर्जी,रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे है

Closing Bell- चीन के कोरोना संकट से बाजार में ब्लैक फ्राइडे रहा। बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी में 3 महीने के बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिला है। सेंसेक्स, निफ्टी 100 DEMA के नीच बंद हुए है। मेटल,एनर्जी,रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे है जबकि इंफ्रा, ऑटो, PSE शेयरों में गिरावट रही।

 Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
DECEMBER 23, 2022 / 3:35 PM IST
सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ हुए बंद
चीन के कोरोना संकट से बाजार में ब्लैक फ्राइडे रहा। बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट पर बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी में 3 महीने के बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिला है। सेंसेक्स, निफ्टी 100 DEMA के नीच बंद हुए है। मेटल,एनर्जी,रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे है जबकि इंफ्रा, ऑटो, PSE शेयरों में गिरावट रही। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों की जोरदार पिटाई हुई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 980.93 अंक यानी 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 59,845.29 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 305.75 अंक यानी 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 17,821.60 के स्तर पर बंद हुआ है।
    DECEMBER 23, 2022 / 3:23 PM IST

    बंधन बैंक के शेयर इंट्राडे 4% की बढ़त

    बंधन बैंक के 8897 करोड़ रुपये के बैड लोन के निपटारे के लिए एक एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी से (ARC) से बाइंडिंग बिड प्राप्त हुई है। एआरसी ने इसके लिए 801 करोड़ रुपये की बिड दाखिल की है। बंधन बैंक के ऐलान का शेयरों पर पॉजिटिव असर नहीं दिख रहा है। इसके शेयर बीएसई पर आज 23 दिसंबर को इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक फिसलकर 221 रुपये के भाव पर आ गए। हालांकि फिलहाल भाव में थोड़ी रिकवरी दिख रही है और यह 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 227.30 रुपये के भाव (Bandhan Bank Share Price) पर ट्रेड हो रहा है।

      DECEMBER 23, 2022 / 2:54 PM IST
      DGCA ने फ्लाइट कैंसिलेशन पर नया प्रस्ताव रखा
      DGCA ने फ्लाइट कैंसिलेशन पर नया प्रस्ताव रखा है। फ्लाइट कैंसिल होने पर `10000 जुर्माना लगेगा। जबकि बोर्डिंग से रोकने पर 20000 जुर्माना लगेगा। नए प्रस्ताव के तहत एयरलाइंस Cos पर जुर्माना है। स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन के बाद फैसला होगा । टिकट डाउनग्रेड करने पर कार्रवाई होगी। उपलब्ध क्लास में मुफ्त टिकट अरेंज करना होगा। लोअर क्लास में डाउनग्रेड करने पर पूरा रिफंड मिलेगा।
        DECEMBER 23, 2022 / 2:19 PM IST

        पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स 1700 और निफ्टी ने करीब 600 प्वाइंट फिसला

        कोविड की चिंता से बाजार में लगातार चौथे दिन भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स 1700 और निफ्टी ने करीब 600 प्वाइंट गंवाएं है। मिडकैप और स्मॉल कैप में 5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। बाजार में चौतरफा बिकवाली जारी है। सरकारी बैंक सबसे ज्यादा पिटे है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स सवा 5 परसेंट टूटा है। यूको बैंक, IOB, सेंट्रल बैंक 10 परसेंट फिसले, मेटल, रियल्टी, ऑटो इंडेक्स भी 2 परसेंट से ज्यादा फिसले है। लेकिन फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। और निफ्टी फार्मा 1% से ज्यादा चढ़ा है।

          DECEMBER 23, 2022 / 1:58 PM IST

          Bharat Biotech के Nasal Vaccine को एक्पर्ट कमेटी की मंजूरी

          कोरोना के बढ़ते ख़तरे के बीच अच्छी ख़बर है कि भारत बायोटेक के नेजल वैक्सीन को केंद्र सरकारी की मंजूरी मिली है। बूस्टर डोज़ के तौर पर प्राईवेट हॉस्पीटल्स में लोग लगवा सकेंगे । वहीं कोविड 19 की ताज़ा हालात और इसके खिलाफ तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया आज सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ दोपहर में अहम बैठक करेंगे।

            DECEMBER 23, 2022 / 1:29 PM IST

            ब्रोकरेज हाउस एडलवाइज की पीबी फिनटेक पर क्या है राय


            पॉलिसीबाजार की पेरेंट कंपनी पीबी फिनटेक का शेयर 2022 में 53 फीसदी टूट चुका है। ब्रोकरेज हाउस एडलवाइज ने कहा प्लेटफॉर्म बिजनेस के प्रीमियम के वित्त वर्ष 22-27 के दौरान अनुमानित रूप से 34.8 फीसदी सीएजीआर दर से बढ़ने का अनुमान है। पीबी पार्टनर्स, कॉर्पोरेट और यूएई में नए निवेश से रेवेन्यू में सुधार होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा, मैनेजमेंट को रिन्युएबिल रेवेन्यू में 85 फीसदी से ज्यादा का एबिटडा मार्जिन है। एडेलवाइस ने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 24 में एबिटडा ब्रेक ईवन में आने की उम्मीद है और वित्त वर्ष 25 में पीबीटी पॉजिटिव हो जाएगा। इन सभी मानको के आधार पर एडलवाइस ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है।

              DECEMBER 23, 2022 / 1:16 PM IST
              कोलकाता बैंक फ्रॉड मामले में FIR दर्ज
              कोलकाता बैंक फ्रॉड मामले में FIR दर्ज की गई है। बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने एफआईआर दर्ज की है। FIR में 14 लोगों के नाम शामिल है। बता दें कि बैंक फ्रॉड का पूरा मामला साल 2013 का है। UNION BK सहित 20 बैंकों ने लोन दिया था।
                DECEMBER 23, 2022 / 12:57 PM IST

                BHEL ने फिनलैंड की कंपनी के साथ किया करार

                BHEL ने CFBC Boilers के लिए फिनलैंड की कंपनी Sumitomo SHI FW के साथ लाइसेंसिंग करार किया है। शुक्रवार को इस शेयर में करीब 0.90% की गिरावट देखने को मिल रही। ये शेयर अब 731 रुपये प्रति शेयर के करीब आ चुका है। स्टॉक का डे हाई 736.55 रुपये है जबकि डे लो 722.40 रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 790.00 रुपये है जबकि 52 वीक लो 520.05 रुपये है।

                  DECEMBER 23, 2022 / 12:42 PM IST

                  कैसी है क्रूड की चाल

                  लगातार दूसरे हफ्ते क्रूड में बढ़त देखने को मिल रही है। आज ब्रेंट में करीब 2 फीसदी की तेजी आई है। ब्रेंट कल $84 की ऊंचाई को छुआ था। आज $82 के करीब ब्रेंट में कारोबार कर रहा है। WTI 3 दिनों से $78 पर कायम है। जबकि आज WTI में $78 के पार कारोबार कर रहा है। इस बीच एमसीएक्स पर कच्चा तेल 6500 के पार निकला है। दरअसल अमेरिकी क्रूड इन्वेंट्री घटने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। US क्रूड इन्वेंट्री में 31 लाख बैरल की गिरावट आई है। रूसी तेल पर G-7 के प्रतिबंधों से सप्लाई कम हुई है। प्रतिबंध से समुद्री जहाज से क्रूड शिपमेंट घटा है। प्रतिबंध से 20% रूसी क्रूड एक्सपोर्ट में कमी आई है। कीस्टोन पाइपलाइन बंद होने से क्रूड में तेजी आई है। चीन में कोरोना प्रतिबंध ढ़ील से मांग को सपोर्ट मिला है।

                    DECEMBER 23, 2022 / 12:30 PM IST

                    Yes Bank का शेयर 4% टूटा

                    सीएनबीसी टीवी 18 में प्रकाशित खबर के मुताबिक Yes Bank - Dish TV मामले में अब नया मोड़ आया है। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने 24.19% हिस्सा JC Flowers Asset Reconstruction Co. को ट्रांसफर कर दिया है। Yes Bank ने Dish TV का बकाया लोन भी JC Flower ARC को ट्रांसफर कर दिया है। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। आज बाजार में कमजोरी के बीच Yes Bank के शेयर पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को इस शेयर में करीब 3.5% की गिरावट देखने को मिल रही। ये शेयर अब 18 रुपये प्रति शेयर के करीब आ चुका है। पिछले 5 दिनों में ये शेयर करीब 17% से ज्यादा टूट चुका है। वहीं, Dish TV में भी आज करीब 4% की गिरावट देखने को मिल रही है।

                      DECEMBER 23, 2022 / 12:03 PM IST

                      JK Cement पर क्या है ब्रोकरेज की राय

                      ब्रोकरेज फर्म सिटी ने जेके सीमेंट पर अपनी राय देते हुए इस स्टॉक में बिकवाली की सलाह दी है। और स्टॉक के लिए 2400 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी ने योजना के हिसाब से Acro Paints में निवेश किया है। 5 साल में पेंट कारोबार में 600 करोड़ रुपये निवेश की योजना है।बढ़ते कंपिटीशन की चिंता, योजना को कैसे लागू करती है, ये देखन अहम होगा।

                      वहीं जेफरीज का कहना है कि M&A से कंपनी बड़ी स्टार्ट मिलेगी। कंपनी व्हाइट पुट्टी नेटवर्क का पूरा फायदा उठाने पर जोर देगी। पेंट सेगमेंट में शुरुआत कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण होगा । इसके लिए निवेशकों का समर्थन नहीं होगा। इन सभी को देखते हुए जेफरीज ने इस स्चॉक पर 3250 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

                        DECEMBER 23, 2022 / 11:34 AM IST
                        NTPC ने GE POWER के साथ किया करार
                        NTPC ने GE POWER के साथ करार किया है। कंपनी की यूनिट में कार्बन क्षमता घटाने के लिए करार किया है। NTPC का शेयर एनएसई पर 1.40 रुपये यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 164. 20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का डे हाई 166.35 रुपये है जबकि डे लो 166.35 रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 182.95 रुपये है जबकि 52 वीक लो 120.60 रुपये है।
                          DECEMBER 23, 2022 / 11:09 AM IST

                          कैपिटल इकोनॉमिक्स ने जताई चिंता, 85 का स्तर छू सकता है रुपया

                          रुपये की आगे की चाल कैसी रह सकती है इसपर कैपिटल इकोनॉमिक्स ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है और इस रिपोर्ट में कहा है कि आने वाली तिमाहियों में ग्लोबल ग्रोथ में सुस्ती और जोखिम लेने की भूख कम होने के साथ ज्यादातर दूसरी करेंसीज की तुलना डॉलर और मजबूत होगा। रिसर्च हाउस ने इस महीने के अंत तक रुपये के 83 के स्तर से नीचे फिसलने, मार्च 2023 तक 84 और जून के अंत तक 85 तक जाने का अनुमान जताया है।

                          पूरी खबर यहां पढ़ें- Rupee Vs Dollar: जून 2024 तक डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 85 के लेवल तक आ सकता है तक टूट सकता है रुपया, जानिए क्यों

                            DECEMBER 23, 2022 / 10:53 AM IST
                            MEGHMANI ORGANICS ने घरेलू फर्टिलाइजर मैन्युफैक्चरर के साथ एग्रीमेंट किया
                            MEGHMANI ORGANICS की सब्सिडियरी ने घरेलू फर्टिलाइजर मैन्युफैक्चरर के साथ एग्रीमेंट किया है। कंपनी Nano Urea (Liquid) Fertiliser के लिए 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी । गुजरात में Nano Urea (Liquid) Fertiliser प्लांट में 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी । एनएसई पर 0.80 रुपये यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 108.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का डे हाई 108.85 रुपये है जबकि डे लो 106.00 रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 152.50रुपये है जबकि 52 वीक लो 88.50 रुपये है।
                              DECEMBER 23, 2022 / 10:41 AM IST

                              Landmark Cars की खराब लिस्टिंग

                              Landmark Cars का IPO तो इश्यू प्राइस से भी नीचे भाव पर लिस्ट हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर Landmark Cars 471 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ये लिस्टिंग 471.30 रुपये प्रति शयेर पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के तुरंत बाद इस शेयर में करीब 9% की गिरावट देखने को मिली। जबकि, इस IPO के लिए 506 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया गया था।

                                DECEMBER 23, 2022 / 10:36 AM IST

                                Droneacharya Aerial Innovations Listing की कमजोर मार्केट में भी 90% का लिस्टिंग गेन

                                Droneacharya Aerial Innovations आईपीओ ने करीब 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन दिया। ड्रोनआचार्य के शेयर बीएसई एसएमई पर आज 102 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ निवेशकों को 54 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं यानी कि निवेशकों को लिस्टिंग पर 90 फीसदी का मुनाफा मिला है। लिस्टिंग के बाद भी इसकी तेजी थमी नहीं और यह 107 रुपये (Droneacharya Aerial Innovations Share Price) के हाई पर चला गया। इंट्रा-डे में आज 23 दिसंबर को लो लेवल 96.90 रुपये रहा और यह भी इश्यू प्राइस से ऊपर है। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रुझान मिला था और 243.70 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

                                पूरी खबर यहां पढ़ें- Droneacharya Aerial Innovations Listing: कमजोर मार्केट में भी 90% का लिस्टिंग गेन, ड्रोन स्टार्टअप की मार्केट में धांसू एं्री

                                  DECEMBER 23, 2022 / 10:23 AM IST

                                  Abans Holdings की सपाट लिस्टिंग

                                  भारतीय शेयर बाजार के खराब प्रदर्शन के बीच आज दो कंपनियों की लिस्टिंग हुई है। Abans Holdings की लिस्टिंग आज सपाट ही रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज इस शेयर की लिस्टिंग 270 रुपए और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 273 रुपये प्रति शेयर पर हुई। इस हिसाब से देखें तो ये शेयर इश्यू प्राइस से करीब 1% की बढ़त पर ही लिस्ट हुआ। इस IPO के लिए 256-270 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। ये IPO 12 से 15 दिसंबर के बीच खुला था। IPO में 38 लाख शेयर प्रोमोटर अभिषेक बंसल ने बेचा है। उन्होंने अपने 90 लाख शेयरों में से 38 लाख शेयरों की बिक्री की है। अभिषेक बंसल फिलहाल कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

                                  पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें- Abans Holding IPO Listing: इश्यू प्राइस से मामूली बढ़त के साथ 273 रुपए पर लिस्ट हुआ शेयर

                                    DECEMBER 23, 2022 / 10:10 AM IST
                                    लगातार तीसरे दिन टूटा बाजार, निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट हावी
                                    कोविड की चिंता से बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रहा है। निफ्टी 18000 से नीचे फिसला है। सेंसेक्स में भी करीब 500 प्वाइंट की गिरावट है। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिला लेकिन फार्मा दम दिखा रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.5 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। MOREPEN LAB करीब 11 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। सरकार ने 84 हजार करोड़ से ज्यादा की रक्षा सौदे को मंजूरी दी है। डिफेंस शेयरों पर इस खबर का असर नहीं दिख रहा। इस बीच सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है जबकि निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
                                      DECEMBER 23, 2022 / 9:48 AM IST

                                      Radiant Cash IPO आज से खुला

                                      चेन्नई की कंपनी रेडिएंट कैश मैनेजमेंट का आईपीओ निवेश के लिए खुल गया है। इसका प्राइस बैंड 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है। कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स के जरिए 116.4 करोड़ रुपये जुटा लिए है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 387.9 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है। बता दें कि रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज रिटेल कैश मैनेजमेंट सर्विस देती है। ये बैंकों को, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन और ई-कॉमर्स कंपनियों को सर्विस देती है. कंपनी इस सेगमेंट में मार्केट लीडर है।

                                        DECEMBER 23, 2022 / 9:45 AM IST

                                        Bandhan Bank पर Goldman Sachs की राय

                                        Goldman Sachs ने बंधन बैंक पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 297 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि राइट-ऑफ किए गए एसेट की बिक्री बैंक के लिए पॉजिटिव सरप्राइज रहा है। RoA नॉर्मलाइजेशन और डाईवर्सिफिकेशन पर फोकस रहेगा। एसेट की प्रस्तावित बिक्री हाल में माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एसेट बिक्री है। FY23-25 के बीद RoA 2.7 और RoE 20% रहने अनुमान था। FY22-25 तक PPOP ग्रोथ 14% CAGR रह सकता है।

                                          DECEMBER 23, 2022 / 9:20 AM IST

                                          बाजार की कमजोर शुरुआत, निफ्टी 18000 के नीचे फिसला

                                          बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 334.88 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 60491.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 102.10 अंक यानी यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 18025.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। Tata Motors, Tata Steel, Wipro, Hindalco और Infosys निफ्टी के टॉर लूजर हैं। जबकि Sun Pharma, Dr Reddy's Laboratories, Cipla और ONGC निफ्टी के टॉप गेनर हैं।

                                            DECEMBER 23, 2022 / 9:07 AM IST

                                            प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी जोरदार गिरावट

                                            प्री-ओपनिंग में बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 736.61 अंक यानी 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 60089.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 150.10 अंक यानी यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 17977.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था

                                              DECEMBER 23, 2022 / 8:52 AM IST

                                              आज बाजार में इन इवेंट्स पर रखें नजर

                                              आज शाम 6 बजे कैबिनेट और CCEA की बैठक होनी है। आज भारत के फॉरेक्स एक्सचेंज के आंकड़े जारी किए जाएंगे। आज Landmark Cars की लिस्टिंग होगी। कंपनी ने IPO से 552 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आज Abans Holdings की भी लिस्टिंग होनी है। कंपनी ने इस IPO से करीब 346 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आज से Radiant Cash Management का IPO खुलेगा। कंपनी ने 94-99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस IPO से कंपनी कुल 388 करोड़ रुपये जुटाएगी।

                                                DECEMBER 23, 2022 / 8:45 AM IST

                                                आज दो नई कंपनियों की लिस्टिंग होगी

                                                आज दो नई कंपनियों की लिस्टिंग होगी। Landmark Cars और Abans Holdings आज एक्सचेंज पर DEBUT करेंगे । Landmrak cars का इश्यू प्राइस 506 रुपए है । IPO 3 गुना भरा था। वही Abans Holdings का इश्यू प्राइस 270 रुपए प्रति शेयर है।

                                                  DECEMBER 23, 2022 / 8:35 AM IST

                                                  FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                  कल कैश मार्केट में FIIs और DIIs - दोनों की ओर से खरीदारी रही। गुरुवारी को कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों ने कल 929 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 2,207 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दिसंबर महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 7,763 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं, घरेलू निवेशकों ने अब तक कुल 15,698 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

                                                    DECEMBER 23, 2022 / 8:26 AM IST

                                                    RELIANCE की सब्सिडियरी RITL का अधिग्रहण करेगी

                                                    रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सडियरी RSBVL ने ऑटोमेशन कंपनी Exyn Technologies में 23% हिस्सेदारी खरीदी । ढ़ाई करोड़ डॉलर में सौदा हुआ । वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंफ्राटेल को खरीदने की डील को NCLT से मंजूरी मिली है।

                                                      DECEMBER 23, 2022 / 8:17 AM IST

                                                      डिफेंस शेयरों रहें नजर

                                                      डिफेंस शेयरों पर आज फोकस रखें । सरकार ने 84 हजार करोड़ से ज्यादा की रक्षा खरीद को मंजूरी दी है। 97% सौदे घरेलू कंपनियों से होंगे। हल्के टैंक, एंटी शिप मिसाइल, मल्टी परपज व्हीकल जैसे सामान खरीदे जाएंगे । इस खबर के बाद आज Bharat Forge, Tata Motors, Ashok Leyland, L&T, BDL, HAL, Mazagon Dock, Cochin Shipyard जैसी कंपनियों पर फोकस रहेगा।

                                                        DECEMBER 23, 2022 / 8:10 AM IST

                                                        ग्लोबल संकेत कमजोर

                                                        ग्लोबल संकेत आज साथ नहीं दे रहे हैं। एशियाई बाजार डेढ़ परसेंट तक फिसले है। जापान में कोर महंगाई बढ़ने से दबाव बना है। SGX NIFTY में करीब 100 अंकों की कमजोरी दिखा रहा है। कल DOW JONES अमेरिका में साढ़े 300 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ था। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में एक बार फिर बिकवाली देखने को मिली। सबसे ज्यादा कमजोरी टेक्नोलॉजी से जुड़े शेयरों में रही। कई आर्थिक आंकड़ों और फेड की ओर से ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी की वजह से अमेरिकी बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट रही। बेरोजगारी दावे का आंकड़ा 2,16,000 पर रहा। गुरुवार को डाओ जोंस 1.05% की गिरावट के साथ 33,027.49 पर बंद हुआ। S&P में भी 1.45% की कमजोरी रही जिसके बाद ये 3,822.39 पर बंद हुआ। कल टेक शेयरों में भारी बिकवाली भी देखने को मिली। यही कारण रहा कि नैस्डैक 2.18% की बड़ी गिरावट के साथ 10,476.12 पर बंद हुआ।

                                                          DECEMBER 23, 2022 / 8:08 AM IST

                                                          Stock Market Today Live:सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।