Lupin ने थायमिन की कमी के इलाज के लिए अमेरिका में लॉन्च किया इंजेक्शन, जानिए डिटेल

आज 19 जून को घरेलू दवा कंपनी Lupin के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इस समय इस स्टॉक में 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह 829.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 1:39 PM
Story continues below Advertisement
फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Lupin ने अमेरिका में थायमिन की कमी के इलाज के लिए इंजेक्शन लॉन्च किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Lupin ने अमेरिका में थायमिन की कमी के इलाज के लिए इंजेक्शन लॉन्च किया है। इस इंजेक्शन का नाम जेनेरिक थायमिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन 200 mg/2 mL (100 mg/mL) मल्टीपल-डोज़ है। इसे एलायंस पार्टनर कैप्लिन स्टेराइल्स को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से अपने ANDA (Abbreviated New Drug Application) के लिए अप्रुवल मिलने के बाद लॉन्च किया गया है।

    ल्यूपिन ने IQVIA MAT अप्रैल 2023 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि थायमिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन ने अमेरिका में 3.5 करोड़ अमरीकी डालर की एनुअल सेल्स का अनुमान लगाया था।

    क्या है थायमिन


    थायमिन को विटामिन बी1 (vitamin b1) भी कहा जाता है। यह शरीर में मौजूद कार्ब्स (carbohydrate) को ऊर्जा में बदलने का काम करती है। इससे मेटाबॉलिज्म (metabolism), इम्यून सिस्टम (immune system), बोन्स (bone), हार्ट (heart) आदि को बहुत फायदा मिलता है।

    लाल निशान पर शेयर

    आज 19 जून को घरेलू दवा कंपनी Lupin के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इस समय इस स्टॉक में 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह 829.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।