मार्केट कैप के हिसाब से अब महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) टाटा मोटर्स (Tata Motors) को पछाड़ कर देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन कंपनी हो गई है। शेयरों में अधिक उछाल के दम पर 1.64 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ यह टाटा मोटर्स से आगे निकल गई है जबकि टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ रुपये है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी है और इसका मार्केट कैप 2.65 लाख करोड़ रुपये है तो ओवरऑल सभी कंपनियों में सबसे बड़ी रिलायंस है जिसका मार्केट कैप 17.5 लाख करोड़ रुपये है।
M&M के शेयर आज पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर
इसके शेयर आज 8 सितंबर को इंट्रा-डे में बीएसई पर 1,331.25 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गए थे लेकिन उसके बाद इसमें मुनाफा वसूली हुई और यह थोड़ा सा फिसलकर 1321.25 पर बंद हुआ है। इस साल इसके शेयर 57 फीसदी मजबूत हुए हैं जबकि टाटा मोटर्स के शेयरों में इस साल 8 फीसदी से अधिक गिरावट हुई।
वहीं टाटा मोटर्स की बात करें तो इसका पोर्टफोलियो भी काफी विस्तृत है और यह कार, स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स, ट्रक, बस और डिफेंस व्हीकल्स बनाती है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल भी बनाती है।
वहीं टाटा मोटर्स की बात करें तो अमेरिका, यूरोप और चीन में टाटा मोटर्स के जेएलआर सेग्मेंट में सुस्ती आने के आसार दिख रहे हैं। पिछले महीने टाटा मोटर्स इंडिया ने सालाना आधार पर 36.1 फीसदी अधिक 78658 गाड़ियां बेचीं जबकि एक महीने इसमें 3.7 फीसदी की गिरावट थी। इसकी घरेलू बिक्री 76479 यूनिट्स रही जो सालाना आधार पर 41 फीसदी अधिक रहा और तिमाही आधार पर 3 फीसदी कम रहा।