Get App

Maruti का SUV मार्केट में 25% हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य, इस साल के अंत तक बिक्री दोगुना करने की तैयारी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का इस साल के अंत तक अपनी SUV बिक्री को दोगुना करने का लक्ष्य है ताकि वह इस सेगमेंट में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मार्केट में अगुवा बन सके। ऑटो प्रमुख ने पिछले वित्तीय वर्ष में 2.02 लाख SUV बेचे, जिनकी मार्केट में हिस्सेदारी लगभग 13 फीसदी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2023 पर 7:43 PM
Maruti का SUV मार्केट में 25% हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य, इस साल के अंत तक बिक्री दोगुना करने की तैयारी
SUV सेगमेंट वर्तमान में डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में सबसे तेजी से बढ़ने वाला वर्टिकल है

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) का इस साल के अंत तक अपनी SUV (स्पेशल यूटिलिटी व्हीकल) बिक्री को दोगुना करने का इरादा है ताकि वह इस सेगमेंट में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मार्केट में अगुवा बन सके। ऑटो प्रमुख ने पिछले वित्तीय वर्ष में 2.02 लाख SUV (sports utility vehicles) बेचे, जिनकी मार्केट में हिस्सेदारी लगभग 13 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष में कंपनी का लक्ष्य करीब 5 लाख यूनिट बेचने का है। SUV सेगमेंट वर्तमान में डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में सबसे तेजी से बढ़ने वाला वर्टिकल है।

मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Sales & Marketing) शशांक श्रीवास्तव (Shashank Srivastava) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी का अब एसयूवी सेगमेंट (SUV segment) पर खास जोर है। मारुति अब एसयूवी सेगमेंट में भी अग्रणी स्थान हासिल करना चाहती है जिसके लिए उसने आक्रामक लक्ष्य रखा है।

5 लाख SUV बेचने का लक्ष्य 

श्रीवास्तव ने आगे कहा कि बीते वित्त वर्ष में हमने 2.02 लाख एसयूवी की बिक्री के साथ करीब 13 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। चालू वित्त वर्ष में हमारा करीब पांच लाख एसयूवी बेचने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 19 लाख एसयूवी बिकने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें