Get App

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी की कारें जनवरी से हो जाएगी महंगी, पैसा बचाना है तो अभी खरीद लें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारें जनवरी 2024 से महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने बताया कि महंगाई और कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उसकी लागत में इजाफा हुआ है, जिसके चलते उसने जनवरी 2024 से अपनी कारों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 27, 2023 पर 3:19 PM
Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी की कारें जनवरी से हो जाएगी महंगी, पैसा बचाना है तो अभी खरीद लें
Maruti Suzuki ने अक्टूबर में अपनी अबतक की सबसे अधिक 1,99,217 यूनिट्स की बिक्री की

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारें जनवरी 2024 से महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने बताया कि महंगाई और कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उसकी लागत में इजाफा हुआ है, जिसके चलते उसने जनवरी 2024 से अपनी कारों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने सोमवार 27 नवंबर को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "कंपनी ने ओवरऑल महंगाई और बढ़ी हुई कमोडिटी कीमतों के कारण लागत पर आए दबाव को देखते हुए जनवरी 2024 में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी लागत को कम करने और बढ़ोतरी की भरपाई करने के लिए हरसंभव प्रयास करती है, लेकिन उसे बढ़ोतरी का कुछ बोझ बाजार में ट्रांसफर करना पड़ सकता है।"

इससे पहले मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में अपनी अबतक की सबसे अधिक मासिक बिक्री की जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर में उसने 1,99,217 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 19 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने कहा कि उसने पिछले साल अक्टूबर में 1,67,520 यूनिट्स की बिक्री की थी।

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने इसके अलावा अक्टूबर में घरेलू बाजार में अपना अबतक का सबसे अधिक डिस्पैच भी दर्ज किया। मारुति सुजुकी ने बताया कि उसने इस साल अक्टूबर में 1,77,266 यूनिट्स डिस्पैच किए, जो पिछले साल इसी महीने में डिस्पैच हुए 1,47,072 यूनिट्स के मुकाबले करीब 21 फीसदी अधिक हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें