Get App

ट्रैवल बुकिंग पर रिवॉर्ड भी चाहिए? बेस्ट ट्रैवल क्रेडिट कार्ड इस तरह चुनें

ट्रैवल क्रेडिट कार्ड आपके सफर को ज्यादा किफायती और प्रीमियम बना सकते हैं. इन कार्ड्स के जरिए आप आकर्षक ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. सही कार्ड चुनकर आप न सिर्फ ट्रैवल कॉस्ट बचा सकते हैं, बल्कि लग्जरी ट्रैवल एक्सपीरियंस का आनंद भी ले सकते हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2026 पर 2:09 PM
ट्रैवल बुकिंग पर रिवॉर्ड भी चाहिए? बेस्ट ट्रैवल क्रेडिट कार्ड इस तरह चुनें

छुट्टियों या किसी सफर पर जाना अक्सर महंगा सौदा साबित होता है, खासकर तब जब आप आराम और लग्जरी को तरजीह देते हों. फ्लाइट टिकट, होटल स्टे, रेंटल कार और खाने-पीने के खर्च मिलकर बजट बिगाड़ सकते हैं. लेकिन यहां ट्रैवल क्रेडिट कार्ड आपकी जेब हल्की होने से बचा सकता है.

ट्रैवल क्रेडिट कार्ड क्या है?

ट्रैवल क्रेडिट कार्ड खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अक्सर सफर करते हैं. चाहे फ्लाइट हो, होटल स्टे हो या डाइनिंग, यह कार्ड आपको ट्रैवल से जुड़े हर तरह के खर्च पर रिवॉर्ड, ऑफर और दूसरे फायदे देता है. इन कार्ड को इस्तेमाल कर आप बचत भी कर सकते हैं और प्रीमियम एक्सपीरियंस का मजा भी ले सकते हैं. कई बार इन कार्ड के साथ स्पेशल डिस्काउंट, लॉयल्टी प्रोग्राम और रिवॉर्ड पॉइंट जैसे फायदे मिलते हैं.

कुछ ट्रैवल क्रेडिट कार्ड आपको फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ट्रैवल इंश्योरेंस, होटल स्टे वाउचर, वेलकम गिफ्ट और ट्रैवल प्लेटफार्म की मेंबरशिप भी देते हैं.

मनीकंट्रोल (Moneycontrol) ने कई बड़े बैंकों और NBFCs के साथ पार्टनरशिप की है और यहां आप लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई सकते हैं. अगर आप भी किसी ऐसे कार्ड की तलाश में हैं, जो ट्रैवल करने वालों को आकर्षक ऑफर और रिवॉर्ड देता हो, तो आप मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध कई ऑप्शन एक्स्प्लोर कर सकते हैं. आप ये कार्ड अपनी जरूरत और इनकम के हिसाब से चुन सकते हैं.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें