Get App

मई में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 23.33 अरब डॉलर पर पहुंचा, एक्सपोर्ट में आई 15.46% की उछाल

Import-Exoprt Data: मई में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट यानी निर्यात 15.46 फीसदी बढ़कर 37.29 अरब डॉलर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2022 पर 9:38 PM
मई में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 23.33 अरब डॉलर पर पहुंचा, एक्सपोर्ट में आई 15.46% की उछाल
मई में भारत का इंपोर्ट भी 56.14% बढ़कर 60.62 अरब डॉलर रहा

देश का व्यापार घाटा (Trade Deficit) मई महीने में बढ़कर 23.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कॉमर्स मिनिस्ट्री की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मिनिस्ट्री ने बताया कि मई में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट (Exports) यानी निर्यात 15.46 फीसदी बढ़कर 37.29 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद (52.71 फीसदी), इलेक्ट्रॉनिक्स सामान (41.46 फीसदी) और टेक्सटाइल्स सेक्टर (22.94 फीसदी) के अच्छे प्रदर्शन से मई में निर्यात बढ़ा है।

इंपोर्ट भी 56.14% बढ़ा

कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बताया कि मई में भारत का इंपोर्ट (Import) यानी आयात भी 56.14 फीसदी बढ़कर 60.62 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल के इसी महीने में 38.83 अरब डॉलर रहा था। इस तरह आयात अधिक रहने मई में व्यापार घाटे में बढ़ोतरी रही। मई में सबसे अधिक पेट्रोलियम और क्रूड ऑयल के इंपोर्ट में बढ़ोतरी देखी गई, जो 91.6 फीसदी बढ़कर 18.14 अरब डॉलर रहा।

मई 2021 में 6.53 अरब डॉलर था व्यापार घाटा

पिछले साल मई में व्यापार घाटा 6.53 अरब डॉलर रहा था। मई 2021 महीने में व्यापार घाटा कम रहने के पीछे एक वजह यह भी कि तब कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते लॉकडाउन लगा था। ऐसे में उस समय विदेशों से कम आयात देखने को मिला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें