फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta एक ओर तो लोगों को नौकरियों से निकाल रही है, वहीं दूसरी ओर इसके एग्जीक्यूटिव्स को इस साल 200 प्रतिशत तक का बोनस मिलने की उम्मीद है। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने गुरुवार को एक कॉरपोरेट फाइलिंग में कहा कि उसने एग्जीक्यूटिव्स के लिए अपने सालाना बोनस प्लान के लिए टारगेट बोनस परसेंटेज में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। फाइलिंग के अनुसार, मेटा के नामित एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स नए प्लान के तहत अपनी बेसिक सैलरी का 200 प्रतिशत बोनस पा सकते हैं। पहले यह 75 प्रतिशत था।
