Get App

Meta Layoffs: निकाले जा रहे कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर क्या दे रही है मार्क जुकरबर्ग की कंपनी

Meta Layoffs: कंपनी का कहना है कि रीस्ट्रक्चरिंग का मकसद कामकाज को सुव्यवस्थित करना और संसाधनों को कार्यक्षमता में सुधार और निवेश के नए क्षेत्रों की ओर मोड़ना है। मार्च 2026 के अंत तक मेटा के पास लगभग 78,000 कर्मचारी थे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 21, 2026 पर 3:17 PM
Meta Layoffs: निकाले जा रहे कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर क्या दे रही है मार्क जुकरबर्ग की कंपनी
इस हफ्ते घोषित की गई छंटनी और तबादलों का असर Meta के लगभग 20 प्रतिशत कर्मचारियों पर पड़ रहा है।

फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने कंपनी में बड़े पैमाने पर रीस्ट्रक्चरिंग के तहत दुनिया भर में अपने 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। यह आंकड़ा लगभग 8000 कर्मचारियों को ​रेप्रेजेंट करता है। इतना ही नहीं 7,000 अन्य कर्मचारियों को AI वर्कफ्लो से जुड़ी नई टीम्स में भेज दिया गया है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 के अंत तक मेटा के पास लगभग 78,000 कर्मचारी थे।

इस बीच कई लोगों में इस बात की जिज्ञासा है कि मेटा, निकाले जाने वाले कर्मचारियों को क्या ऑफर कर रही है। यानि कि सेवरेंस पैकेज या मुआवजे के तौर पर क्या दे रही है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटर्नल मेमो में संयुक्त राज्य अमेरिका में छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के लिए मुआवजे का जिक्र है।

ये हैं Meta की पेशकशें

जो कर्मचारी कंपनी छोड़ रहे हैं, उन्हें मिनिमम सेवरेंस कंपोनेंट के रूप में 16 सप्ताह की बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, कर्मचारियों को लगातार सर्विस के हर पूरे साल के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त वेतन पाने का अधिकार होगा। उदाहरण के लिए जिस कर्मचारी को नौकरी करते हुए एक साल हो गया है, उसे दो सप्ताह का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। वहीं जिसने 5 साल पूरे कर लिए हैं, उसे बेस पैकेज के ऊपर 10 अतिरिक्त सप्ताह का वेतन मिलेगा।छंटनी के तहत जिन कर्मचारियों की नौकरी जा रही है, उन्हें नौकरी खत्म होने के बाद भी एक निश्चित वक्त तक हेल्थकेयर बेनिफिट्स का फायदा दिया जाएगा। प्रभावित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को 18 महीने तक मेडिकल कवरेज मिलता रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें