Get App

Meta Lay-Off: पहली बार मेटा में होगी छंटनी, एपल और टिकटॉक ने जुकरबर्ग को दिया तगड़ा झटका

Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के मुताबिक कंपनी की तेज ग्रोथ का दौर अब खत्म हो गया और अब पहली बार कंपनी में कर्मियों की संख्या कम की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2022 पर 3:33 PM
Meta Lay-Off:  पहली बार मेटा में होगी छंटनी, एपल और टिकटॉक ने जुकरबर्ग को दिया तगड़ा झटका
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के मुताबिक जब से फेसबुक बना है, उसके बाद से पहली बार बजट में कटौती की जाएगी।

Meta Lay-Off: खर्चे घटाने के लिए एक और दिग्गज कंपनी छंटनी करने वाली है। मेटा प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम फेसबुक) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के मुताबिक कंपनी की तेज ग्रोथ का दौर अब खत्म हो गया और अब पहली बार कंपनी में कर्मियों की संख्या कम की जाएगी। इस ऐलान पर मेटा के शेयर 3.7 फीसदी टूट गए। इस साल अब तक यह 60% गिर चुका है। टिकटॉक की बढ़ती लोकप्रियता, मेटावर्स पर महंगे दांव और एपल के नए प्राइवेसी रिस्ट्रिक्शंस के चलते कंपनी का कारोबार प्रभावित हुआ है।

जुकरबर्ग के मुताबिक जब से फेसबुक बना है, उसके बाद से पहली बार बजट में कटौती की जाएगी। कंपनी में हायरिंग बंद होगी। इसके अलावा खर्च घटाने और प्रॉयोरिटीज के हिसाब से काम करने के लिए कुछ टीमों को फिर से तैयार किया जाएगा। जुकरबर्ग ने कहा कि अगले साल मेटा में कर्मियों की संख्या इस की तुलना में कम हो सकती है। बता दें कि इस बार कंपनी ने समर इंटरन्स को फुल टाइम जॉब पर नहीं रखा था।

ग्रोथ वाली टीम का भी कम होगा बजट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें