माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) एक बार फिर हजारों नौकरियों में कटौती की योजना बना रही है, खासकर सेल्स डिपार्टमेंट में। इस कदम के पीछे वजह है कि कंपनी आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस में बढ़ते निवेश के बीच अपने कर्मचारियों की संख्या को सुव्यवस्थित कर रही है। यह बात ब्लूमबर्ग न्यूज की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के वित्त वर्ष की समाप्ति के बाद अगले महीने की शुरुआत में छंटनी की घोषणा की जाएगी।
