माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के कर्मचारियों को अब हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आना होगा। कंपनी अपने ज्यादातर कर्मचारियों के लिए यह अनिवार्यता लागू करने जा रही है। इस हाइब्रिड वर्क मॉडल की घोषणा सितंबर में होने की उम्मीद है। वहीं जनवरी 2026 के आखिर तक इसे लागू किया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट का यह नया मॉडल रेडमंड, वाशिंगटन मुख्यालय से 50 मील के दायरे में रहने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा।
