Get App

आर्थिक ग्रोथ के लिए खतरा बना सकता है महंगाई, इसे रोकना सबसे अहम: RBI MPC मीटिंग में बोले सभी सदस्य

RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के लगभग सभी सदस्यों ने महंगाई के बढ़ते दवाब को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2022 पर 8:25 PM
आर्थिक ग्रोथ के लिए खतरा बना सकता है महंगाई, इसे रोकना सबसे अहम: RBI MPC मीटिंग में बोले सभी सदस्य
शक्तिकांत दास, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के लगभग सभी सदस्यों ने 6-8 अप्रैल को हुई अपनी बैठक में महंगाई (Inflation) के बढ़ते दवाब को रोकने के लिए कदम उठाने के पक्ष में दलील दी थी। महंगाई, आर्थिक ग्रोथ के लिए भी लगातार खतरा बना हुआ है। बैठक में हुई बातचीत के डिटेल शुक्रवार 22 अप्रैल को जारी किए गए, जिससे यह जानकारी मिली है।

RBI ने अपने प्रमुख नीतिगत दरों को रिकॉर्ड निचले स्तर पर बनाए रखा है। हालांकि उसने बैठक के बाद एक बयान में कहा था कि वह महंगाई को रोकने के लिए आने वाले समय में अपनी बेहद-नरम रुख वाली मॉनिटरी पॉलिसी में बदलाव कर सकता है। यू्क्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद भारत सहित दुनिया भर में महंगाई तेजी से बढ़ी है।

RBI ने एक हैरानी भरे कदम में अपने लिक्विडिटी एडजस्टमेंट फैसिलिटी को कोरोना-पूर्व स्तर पर बहाल कर दिया है, जो महामारी के दौरान उठाए गए इमरजेंसी उपायों से दूर जाने के पहले कदम के रूप में देखा जा रहा है। लिक्विडिटी एडजस्टमेंट फैसिलिटी, एक आर्थिक औजार है, जिसका इस्तेमाल RBI बैंकों को उधार देने या उनके अतिरिक्त पैसों को अपने पास रखने के लिए करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें