Get App

मुकेश अंबानी ने गुजरात के लिए किए पांच बड़े वादे, 5 साल में ₹7 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस

रिलायंस इंडस्टीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने गुजरात के लिए पांच बड़े वादों का ऐलान किया है। रिलायंस अगले पांच साल में 7 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। क्लीन एनर्जी, AI, स्पोर्ट्स और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास फोकस रहेगा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 6:06 PM
मुकेश अंबानी ने गुजरात के लिए किए पांच बड़े वादे, 5 साल में ₹7 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस
मुकेश अंबानी ने कहा कि पांचों कमिटमेंट्स गुजरात में रिलायंस के लंबे समय के भरोसे को दिखाते हैं।

रिलायंस इंडस्टीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने रविवार को गुजरात के लिए पांच बड़े कमिटमेंट्स का ऐलान किया। इसमें सबसे अहम घोषणा अगले पांच साल में गुजरात में रिलायंस के निवेश को दोगुना करने की है।

यह ऐलान उन्होंने राजकोट में आयोजित Vibrant Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।

7 लाख करोड़ रुपये का निवेश

रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले पांच साल में ही रिलायंस ने गुजरात में 3.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। अब कंपनी अगले पांच साल में इस निवेश को दोगुना कर 7 लाख करोड़ रुपये करने जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें