Mukesh Ambani का 12 हजार रुपये की किट के साथ जीनोम टेस्टिंग में आगाज, सबसे सस्ती सर्विस का दावा

Mukesh Ambani Genome Test : स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सेवाओं की तुलना में जीनोम टेस्ट लगभग 86 फीसदी सस्ता है। इसके जरिये एक व्यक्ति में कैंसर, कार्डियक और न्यूरो-डिजनरेटिव बीमारियों के साथ-साथ वंशानुगत आनुवंशिक समस्याओं की पहचान करने के लिए इससे जुड़े ट्रेंड के बारे में बताया जा सकता है। किफायती जीन मैपिंग के इस प्रोजेक्ट से संभवतः बड़े स्तर पर बायोल़ॉजिकल डेटा तैयार होगा

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 10:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mukesh Ambani genome testing : 23andMe से जहां एन्सेंस्ट्री रिपोर्ट 99 डॉलर में खरीदी जा सकती है, वहीं हेल्थ प्लस एन्सेंस्ट्री रिपोर्ट को 199 डॉलर में खरीदा जा सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Mukesh Ambani Genome Test: अरबपति मुकेश अंबानी का समूह जेनेटिक मैपिंग के काम में उतरने जा रहा है। दरअसल, समूह भारत के बढ़ते कंज्यूमर मार्केट में 23andMe जैसे अमेरिकी स्टार्टअप्स की अगुआई में शुरू किए गए हेल्थकेयर के ट्रेंड को और ज्यादा किफायती बनाना चाहता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्रा. के सीईओ रमेश हरिहरन ने कहा कि एनर्जी से ई-कॉमर्स तक में सक्रिय समूह 12,000 रुपये (145 डॉलर) के जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट के साथ कुछ हफ्तों के भीतर इस क्षेत्र में कदम रख देगा। स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्रा. ने ही इस प्रोडक्ट को विकसित किया है।

    2021 में खरीदी थी यह कंपनी

    एशिया के सबसे अमीर शख्स की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (Reliance Industries) ने 2021 में बेंगलुरु बेस्ड कंपनी को खरीदा था और उसके पास फिलहाल कंपनी की 80 फीसदी हिस्सेदारी है।


    Mukesh Ambani दुनिया के दूसरे सबसे बेहतर सीईओ, इस कंपनी के हेड हैं टॉप पर

    उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सेवाओं की तुलना में जीनोम टेस्ट लगभग 86 फीसदी सस्ता है। इसके जरिये एक व्यक्ति में कैंसर, कार्डियक और न्यूरो-डिजनरेटिव बीमारियों के साथ-साथ वंशानुगत आनुवंशिक समस्याओं की पहचान करने के लिए इससे जुड़े ट्रेंड के बारे में बताया जा सकता है।

    बीमारियों की रोकथाम में मिलेगी मदद

    किफायती जीन मैपिंग के इस प्रोजेक्ट से संभवतः बड़े स्तर पर बायोलॉजिकल डेटा तैयार होगा, जिससे दवाइयों के विकास और क्षेत्र में बीमारियों की रोकथाम में मदद मिल सकती है। यह प्रोजेक्ट अंबानी की डेटा की दुनिया में कदम रखने की महत्वाकांक्षा से भी मेल खाता है, जिसे वह पहले ‘न्यू ऑयल’ करार दे चुके हैं।

    महाशिवरात्रि पर मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश ने सोमनाथ मंदिर का किया दर्शन, ₹1.51 करोड़ का दिया दान

    हरिहरन ने कहा, “यह दुनिया में अपनी तरह का सबसे सस्ता जीनोमिक प्रोफाइल होगा। हम बेहतर प्राइस के साथ बाजार में उतरने जा रहे हैं। इससे हमें हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक अच्छा बिजनेस खड़ा करने का मौका मिला है।”

    दूसरी कंपनियों से कितना सस्ता है टेस्ट

    23andMe से जहां एन्सेंस्ट्री रिपोर्ट 99 डॉलर में खरीदी जा सकती है, वहीं हेल्थ प्लस एन्सेंस्ट्री रिपोर्ट को 199 डॉलर में खरीदा जा सकता है। भारतीय प्रतिस्पर्धी कंपनियों MapmyGenome और Medgenome की हेल्थ से जुड़ी चिंताओं पर पूरी जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट की कॉस्ट 1,000 डॉलर से ज्यादा आती है। उधर, चीन की कंपनियों की सबसे सस्ती पेशकश 599 युआन (87 डॉलर) की है, लेकिन वह उन सभी बीमारियों की जांच नहीं कर सकती जो रिलायंस की ओनरशिप वाली स्ट्रैंड कर सकती है।

    इस संबंध में भेजे गए ईमेल पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के प्रतिनिधि से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

    डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।