Mumbai Water Taxi: मुंबई में अब वाटर टैक्सी से घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा, जानिए किराए से लेकर टाइमिंग तक की पूरी डिटेल

वाटर टैक्सी का संचालन मुंबई से नवी मुंबई के बीच होगा, इसके शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी और समय में 50% की कटौती हो जाएगी यानी आप सिर्फ 30 से 35 मिनट में मुंबई से नवी मुंबई पहुंच सकते हैं

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
बेलापुर जेट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई और नवी मुंबई के बीच इस वाटर टैक्सी सर्विस का उद्घाटन किया

Mumbai-Navi Mumbai water taxi: भारत की वित्तीय राजधानी में सुगम कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को मुंबई में एक वाटर टैक्सी सर्विस शुरू की गई। यह सर्विस मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ेगी। यह डोमेस्टिक क्रूज़ टर्मिनल (डीसीटी) से शुरू होगा और नेरुल, बेलापुर, एलीफेंटा द्वीप और जेएनपीटी में आसपास के स्थानों को भी जोड़ेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया।

बेलापुर जेट्टी प्रोजेक्ट जनवरी 2019 में शुरू हुई थी और सितंबर 2021 तक पूरी हो गई। सागरमाला प्रोग्राम के तहत कार्यान्वित इस परियोजना के लिए कुल 8.37 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह पहली बार है जब मुंबई एवं नवी मुंबई तेज और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जुड़ेंगे जो यात्रा के समय को काफी हद तक कम करने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें- Royal Enfield Scram 411 अगले महीने इस तारीख हो होगी लॉन्च, बाइक डीलर्स पर पहुंचनी शुरू, जानें कीमत और फीचर्स सहित पूरी डिटेल


वाटर टैक्सी के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी और समय में 50 फीसदी से अधिक की कटौती हो जाएगी। यानी मुंबई से नवी मुंबई तक सड़क मार्ग से पहुंचने में जो डेढ से दो घंटे और रेल मार्ग से 50 से 60 मिनट लगते थे, वह अब समुद्र के रास्ते यह सफर 30 से 50 मिनट में पूरा हो जाएगा।

वॉटर टैक्सी के यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। पहले यह वाटर टैक्सी सर्विस मार्च 2021 में शुरू होने वाली थी, लेकिन संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए इसे उस समय शुरू नहीं किया जा सका।

आज यानी 18 फरवरी से मुंबई के डॉमेस्टिक क्रूज टर्मिनल-जेएनपीटी-एलिफेंटा और बेलापुर-जेएनपीटी-एलिफेंटा रूट पर वाटर टैक्सी की शुरूआत हो गई है। वॉटर टैक्सी के माध्यम से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए मासिक पास की भी व्यवस्था की गई है।

किराए से लेकर रूट तक की पूरी डिटेल

  • वाटर टैक्सी स्पीड बोट सर्विस का किराया एकतरफा यात्रा के लिए लगभग 800 रुपये से 1,200 रुपये होगा और इसमें लगभग 30-40 मिनट लगेंगे। जबकि वन-वे कटमरैन सर्विस के लिए यात्रियों को
  • 290 रुपये का भुगतान करना होगा। स्पीडबोट के लिए मासिक पास 12,100 रुपये में उपलब्ध होगा।
  • डोमेस्टिक क्रूज़ टर्मिनल (DCT) से बेलापुर तक एक शेयर्ड वाटर टैक्सी का किराया 1,210 रुपये होगा।
  • डीसीटी से धरमतार तक का किराया 2,000 रुपये और अवधि 55 मिनट होगी।
  • डीसीटी से जेएनपीटी का किराया 200 रुपये होगा और यात्रा की अवधि 20 मिनट होगी।
  • डीसीटी से करंजा तक का किराया 1,200 रुपये होगा और अवधि 45 मिनट होगी।
  • डीसीटी से कानोजी आंग्रे तक का किराया 1,500 रुपये और अवधि 55 मिनट होगी।
  • सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी), बेलापुर से नेरुल तक का किराया 1,100 रुपये होगा और अवधि 30 मिनट होगी।
  • जेएनपीटी से बेलापुर का किराया 800 रुपये होगा और अवधि 25 मिनट की होगी।
  • यात्रियों के लिए अब तक कुल आठ बोट आवंटित की गई हैं।
  • एक स्पीड बोट में 10 से 30 यात्री बैठ सकते हैं और कटमरैन 65 लोगों को पकड़ सकता है।
  • बेलापुर जेट्टी में 75 कारों और 85 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की जगह है।
  • टैक्सी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेंगी और कुछ घंटों के अंतराल पर चलेंगी।
  • यात्रियों को प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा और बोर्डिंग गेट प्रस्थान से 10 मिनट पहले बंद हो जाएंगे।
  • उन्हें एक वैध फोटो आईडी प्रूफ अपने साथ ले जाना होगा।
  • टिकट बुक किए गए प्रस्थान स्लॉट के लिए यात्रा की तारीख पर ही वैध होगा।
  • यात्रियों को लाइफ जैकेट पहननी होगी।
  • यात्रियों को केवल 10 किलो सामान ले जाने की अनुमति होगी। अधिक वजन वाले सामान पर 1000 रुपये प्रति किलोग्राम का शुल्क लगाया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।