एन चंद्रशेखरन दोबारा टाटा संस के चेयरमैन बन गए हैं। टाटा संस के बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। इसमें चंद्रशेखरन का कार्यकाल 5 साल बढ़ाने का फैसला लिया गया। चंद्रशेखरन को साल 2017 में टाटा संस का चेयरमैन पहली बार बनाया गया था। उनका कार्यकाल इस महीने की 20 तारीख को खत्म हो रहा था।
