Get App

NDTV ने कहा, 'फाउंडर्स से सहमति लिए बिना VCPL ने वारंट का इस्तेमाल कर हासिल की 29.18% हिस्सेदारी'

NDTV ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "एनडीटीवी के संस्थापकों की जानकारी, बातचीत या सहमति के बिना इन अधिकारों या 'वारंट्स' का इस्तेमाल किया गया है"

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2022 पर 11:43 PM
NDTV ने कहा, 'फाउंडर्स से सहमति लिए बिना VCPL ने वारंट का इस्तेमाल कर हासिल की 29.18% हिस्सेदारी'
अडानी ग्रुप ने अप्रत्यक्ष तरीके से NDTV में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है

NDTV-Adani Deal: भारतीय न्यूज मीडिया कंपनी NDTV (न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड) ने मंगलवार 23 अगस्त को जारी एक बयान में बताया कि 'विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) ने 'वारंट' का इस्तेमाल कर आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (RRPRH) की 99.50 हिस्सेदारी हासिल कर ली है और इस प्रक्रिया में उसके फाउंडर्स की कोई सहमति नहीं थी।'

बता दें कि RRPRH के पास एनडीटीवी की 29.18 फीसदी हिस्सेदारी थी। RRPRH को खरीदने के साथ ही एनडीटीवी की यह 29.18 फीसदी हिस्सेदारी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) को चली गई, जो अडानी ग्रुप से जुड़ी कंपनी है। इस तरह अडानी ग्रुप की अब NDTV में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है।

NDTV ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "एनडीटीवी के संस्थापकों की जानकारी, बातचीत या सहमति के बिना इन अधिकारों या 'वारंट्स' का इस्तेमाल किया गया है।"

NDTV का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इसके कुछ घंटे पहले अडानी ग्रुप की मीडिया इकाई एएमजी नेटवर्क लिमिटेड (AMG Network Ltd) ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL), एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी और 26% हिस्सेदारी के लिए एक खुली पेशकश लाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें