Nestle के CEO मार्क श्नाइडर ने दिया इस्तीफा, अब लॉरेंट फ्रीक्स संभालेंगे कमान

पिछले महीने Nestle ने अपने पूरे साल के सेल्स आउटलुक को कम कर दिया। नेस्ले के शेयर जनवरी 2022 में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। मई 2023 से शेयर की कीमतों में गिरावट शुरू हुई। वर्तमान में कंपनी बिक्री बढ़ाने की चुनौती से जूझ रही है। लॉरेंट फ्रीक्स का कहना है कि वह नेस्ले की कोर एक्टिविटीज पर फोकस करेंगे

अपडेटेड Aug 23, 2024 पर 7:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फ्रीक्स ने 1986 में फ्रांस में Nestle को जॉइन किया था।

फूड एंड बेवरेज कंपनी नेस्ले (Nestle) के सीईओ मार्क श्नाइडर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी उनकी जगह अनुभवी लॉरेंट फ्रीक्स को नियुक्त कर रही है। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी ने इस बारे में बयान जारी किया है। श्नाइडर पिछले 8 साल से नेस्ले का नेतृत्व कर रहे थे। अब उन्होंने सीईओ और बोर्ड मेंबर के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है।

फ्रीक्स का रोल 1 सितंबर से प्रभावी होगा। वह 1986 में फ्रांस में नेस्ले को जॉइन किया था। 2008 के वित्तीय संकट के दौरान उन्होंने नेस्ले के यूरोपीय कारोबार का नेतृत्व किया। इसके बाद उन्होंने नेस्ले की अमेरिकी यूनिट का नेतृत्व किया। 2022 से फ्रीक्स लैटिन अमेरिका के कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं।

नेस्ले के सामने है बिक्री बढ़ाने की चुनौती


वर्तमान में कंपनी बिक्री बढ़ाने की चुनौती से जूझ रही है। रॉयटर्स के मुताबिक, पिछले महीने नेस्ले ने अपने पूरे साल के सेल्स आउटलुक को कम कर दिया और कहा कि इसे अपनी कीमतों में बढ़ोतरी को धीमा करना पड़ा क्योंकि नकदी की कमी वाले ग्राहक अधिक कीमत को लेकर जागरूक हो गए हैं। श्नाइडर के नेतृत्व में, नेस्ले के शेयर जनवरी 2022 में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। मई 2023 से शेयर की कीमतों में गिरावट शुरू हुई।

Zomato ने बंद की अपनी Legends सर्विस, CEO दीपिंदर गोयल ने दी जानकारी

कॉम्पिटीटर्स से कम रहा है नेस्ले का प्रदर्शन

ऐसा लगता है कि श्नाइडर ने निवेशकों का विश्वास खो दिया क्योंकि नेस्ले का प्रदर्शन, यूनिलीवर जैसे प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बहुत कम रहा। एक ओर जहां यूनिलीवर, डैनोन और अन्य फूड प्रोडक्ट्स मेकर हाल की तिमाहियों में कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतों को कम करने और बिक्री की मात्रा बढ़ाने में सक्षम रहे हैं, वहीं नेस्ले ने दुकानदारों की वफादारी हासिल करने के लिए संघर्ष किया है। कंपनी ने महामारी और रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद कीमतों में बढ़ोतरी में खो दी थी। फ्रीक्स का कहना है कि वह नेस्ले की कोर एक्टिविटीज पर फोकस करेंगे। हालांकि मर्जर और एक्वीजीशंस को भी पीछे नहीं छोड़ा जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।