Get App

Network18 Q4 Results: रेवेन्यू 9.7% बढ़ा, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 30 करोड़ पहुंचा

Network18 ने कहा है कि मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर 30 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 19 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 4.9 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3.4 फीसदी था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2026 पर 5:36 PM
Network18 Q4 Results: रेवेन्यू 9.7% बढ़ा, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 30 करोड़ पहुंचा
नेटवर्क18 ने टेलीविजन और डिजिटल न्यूज दोनों में अपनी बढ़त बनाए रखी है।

नेटवर्क18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट्स का प्रदर्शन मार्च तिमाही में अच्छा रहा। टेलीविजन न्यूज के लिहाज एडवर्टाइजिंग मार्केट में कमजोरी के बावजूद कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ स्ट्रॉन्ग रही। व्यूअरशिप बढ़ने, डजिटिल स्केल और नए बिजनेसेज में एंट्री से कंपनी पर इंडस्ट्री में स्लोडाउन का असर नहीं पड़ा। कंपनी का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 9.7 फीसदी बढ़कर 616 करोड़ रुपये रहा।

Network18 ने कहा है कि मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर 30 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 19 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 4.9 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3.4 फीसदी था। कंपनी ने यह प्रदर्शन ऐसे वक्त में किया है, जब ओवरऑल टीवी न्यूज एडवर्टाइजिंग में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है।

नेटवर्क18 के ऐड इनवेंट्री कंजम्प्शन में 4.5 फीसदी इजाफा हुआ, जिससे इसका प्रदर्शन इंडस्ट्री के मुकाबले बेहतर रहा। अगर पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात की जाए तो कंपनी का रेवेन्यू 4.7 फीसदी बढ़कर 2,121 करोड़ रुपये रहा। ग्रोथ पर पिछले साल इलेक्शन से जुड़े हाई इलेक्शन से संबंधित हाई एडवर्टाइजिंग बेस का असर पड़ा। पहली तिमाही को छोड़ दिया जाए तो कंपनी का रेवेन्यू करीब 7 फीसदी बढ़ा।

नेटवर्क18 के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई ने कहा कि जियोपॉलिटिकल और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि नेटवर्क का फोकस ऐसे वक्त मे्ं शोर की जगह खबरों (News over Noise) पर बना रहा जब चारों ओर खबरों का प्रवाह रहा। उन्होंने कहा, " साल के दौरान ऑपरेटिंग फ्रंट पर दिखे प्रोग्रेस से हम खुश हैं। कम अवधि में नए बिजनेस ने अच्छी ग्रोथ दिखाई है। इससे हमें अपने रेवेन्यू बेस के डायवर्सिफिकेशन में मदद मिली है। "

सब समाचार

+ और भी पढ़ें