टेक कंपनी Apple ने आधिकारिक तौर पर iPhone 16e को लॉन्च कर दिया है। यह एंट्री-लेवल iPhone SE (2022) का रिफ्रेश्ड वर्जन है। खास बात यह है कि कंपनी ने कहा है कि iPhone 16e को शुरू से ही भारत में असेंबल किया जा रहा है। यहीं से भारतीय कंज्यूमर्स और अंतरराष्ट्रीय निर्यात दोनों को कवर किया जाएगा। इस लॉन्च के साथ Apple ने अब अपनी पूरी iPhone 16 सीरीज का भारत में उत्पादन शुरू कर दिया है।
