Get App

केंद्र सरकार के पास फिलहाल पब्लिक सेक्टर बैंकों के मर्जर का कोई प्लान नहीं

केंद्र सरकार की पब्लिक सेक्टर बैंकों को मर्ज करने का कोई योजना नहीं है। सीएनबीसी-टीवी18 की खबर के मुताबिक, एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया, ' पब्लिक सेक्टर बैंकों को मर्ज करने की कोई योजना नहीं है। हमें ऐसी किसी भी तरह की बातचीत की जानकारी नहीं है।' भारत मेंं फिलहाल 12 सरकारी बैंक हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2024 पर 11:15 PM
केंद्र सरकार के पास फिलहाल पब्लिक सेक्टर बैंकों के मर्जर का कोई प्लान नहीं
दिसंबर 2023 में इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि यूनियन बैंक और यूको बैंक का मर्जर हो सकता है

केंद्र सरकार की पब्लिक सेक्टर बैंकों को मर्ज करने का कोई योजना नहीं है। सीएनबीसी-टीवी18 की खबर के मुताबिक, एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया, ' पब्लिक सेक्टर बैंकों को मर्ज करने की कोई योजना नहीं है।

हमें ऐसी किसी भी तरह की बातचीत की जानकारी नहीं है।' भारत मेंं फिलहाल 12 सरकारी बैंक हैं। सरकार ने साल 2020 में पीएसयू बैंकों का मर्जर कर उनकी संख्या को कम किया था। उस समय कुल 10 सरकारी बैंकों को मर्जर के जरिये 4 बैंक में समेट दिया गया था।

मर्जर की प्रक्रिया के तहत पंजाब नेशनल बैंक में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और युनाइटेड बैंक का विलय किया गया था। केनरा बैंक में सिडेंकट बैंक को मर्ज किया गया था। इसके अलावा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आंध्रा प्रदेश और कॉरपोरेशन बैंक का विलय किया था, जबकि इंडिया बैंक का विलय इलाहाबाद बैंक के साथ हुआ था। दिसंबर 2023 में इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि यूनियन बैंक और यूको बैंक का मर्जर हो सकता है।

इसके अलावा, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के विलय भी अटकलें थीं। बाद में वित्त मंत्रालय ने साफ किया था कि जिन दस्तावेजों के आधार पर इसकी बात की जा रही है, वह अधीनस्थ कानून से जुड़ी संसदीय कमेटी का मामला है और इसका बैंक मर्जर की पॉलिसी से कोई संबंध नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें