अदाणी समूह (Adani group) की 11 लिस्टेड कंपनियों में किसी पर भी किसी तरह के गलत काम का आरोप नहीं लगाया गया है। यह बात समूह के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जुगेशिंदर रोबी सिंह ने फाउंडर और चेयरमैन गौतम अदाणी पर लगाए गए घूसखोरी के आरोपों को लेकर कही है। अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने आरोप लगाया है कि गौतम अदाणी, सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत की पेशकश में शामिल हैं। घूस का वादा भारतीय सरकारी अधिकारियों को किया गया।
