सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया (Oil India) अगले वित्त वर्ष 2024-25 के शुरुआत में अंडमान में तेल निकालने वाली है। यह जानकारी ऑयल इंडिया के निदेशक (एक्स्पोलेरेशन एंड डेवलपमेंट) मानस कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए जरूरी रिग्स यानी ड्रिल मशीन की पहचान की जा चुकी है। ऑयल इंडिया ने तीसरे ओपन एकड़ेज लाइसिंग पॉलिसी (OALP) राउंड में अंडमान में दो शैलो-वाटर ब्लॉक्स- AN-OSHP-2018/1 और AN-OSHP-2018/2 हासिल किए थे। ऑयल इंडिया को हाल ही में महारत्न कंपनी बनाया गया था। महारत्न कंपनियों की सूची में ऐसी लिस्टेड नवरत्न कंपनियों को रखा जाता है जिनका पिछले तीन वर्षों में सालाना नेट प्रॉफिट 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक, औसतन सालाना टर्नओवर 25 हजार करोड़ रुपये और औसतन सालाना नेटवर्थ 15 हजार करोड़ रुपये हो।
