Ola Electric Layoff: इलेक्ट्रिक वीईकल (EV) कंपनी ओला में छंटनी होने वाली है। भाविश अग्रवाल की ईवी कंपनी अपने कारोबारी ढांचे में बदलाव कर रही है यानी एक बार फिर इसकी रीस्ट्रक्चरिंग होगी जिसका कंपनी के भीतर अलग-अलग डिपार्टमेंट के करीब 500 एंप्लॉयीज को झटका लग सकता है। यह जानकारी मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्रों के मुताबिक प्रॉफिटेबिलिटी हासिल करने की कोशिशों के तहत अपना मार्जिन सुधारने के लिए ही कंपनी छंटनी का रास्ता अपना रही है। यह ऐसे समय में हो रहा जब करीब सात महीने पहले ओला इलेक्ट्रिक की कंपनी ओला कंज्यूमर ने रीस्ट्रक्चरिंग की योजना तैयार की जिसके तहत कम से कम 10 फीसदी एंप्लॉयीज को झटका लगेगा। उसी समय ओला कैब्स के सीईओ हेमंत बख्शी ने कंपनी छोड़ी भी थी।
