Get App

ओरेकल फ्रेशर्स को दे रहा बंपर सैलरी! जानिए इंजीनियर, एनालिस्ट और कंसल्टेंट्स की कितनी है कमाई?

Oracle Freshers Salary 2025: ओरेकल में कई तरह के रोल होते हैं और हर रोल के लिए सैलरी अलग-अलग होती है। सॉफ्टवेयर रोल्स में सबसे ज्यादा सैलरी है। अगर आप कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में रुचि रखते हैं, तो ओरेकल आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 4:40 PM
ओरेकल फ्रेशर्स को दे रहा बंपर सैलरी! जानिए इंजीनियर, एनालिस्ट और कंसल्टेंट्स की कितनी है कमाई?
MTS सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब ओरेकल में एक फ्रेशर के लिए सबसे ज्यादा सैलरी वाली जॉब है

Oracle Freshers Salary 2025: हाल ही में टेक इंडस्ट्री में कई कंपनियों ने जॉब्स में कटौती की है। हालांकि इसके बाद भी ओरेकल इंडिया ने फ्रेशर्स को निराश नहीं किया है। ओरेकल ने फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए आकर्षक सैलरी पैकेज का एलान किया है जिसकी खूब चर्चा है। अगर आप एक फ्रेशर हैं और एक अच्छे करियर की तलाश में हैं, तो ओरेकल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

अलग-अलग पदों के लिए ये है सैलरी स्ट्रक्चर

ओरेकल में कई तरह के रोल होते हैं और हर रोल के लिए सैलरी अलग-अलग होती है। आइए आपको बताते हैं कि 2025 में फ्रेशर जॉब्स के लिए सैलरी कितनी है। सॉफ्टवेयर रोल्स में सबसे ज्यादा सैलरी है। अगर आप कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में रुचि रखते हैं, तो ओरेकल आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।

MTS सॉफ्टवेयर इंजीनियर: यह ओरेकल में एक फ्रेशर के लिए सबसे ज्यादा सैलरी वाली जॉब है। इसमें आपको ₹20.2 लाख से ₹34.4 लाख तक सालाना मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें