Paytm की पेरेंट कंपनी One 97 Communications ने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी विभिन्न यूनिट्स में की गई है। कंपनी ने अपने कारोबारों को रिअलाइन किया है। इसके चलते यह कॉस्ट कटिंग कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह छंटनी पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई है। इस कदम से कर्मचारियों की कुल संख्या का कम से कम 10% प्रभावित होने का अनुमान है। RBI की ओर से असुरक्षित ऋणों पर नियामकीय सख्ती के बाद, पेटीएम द्वारा छोटे-साइज के कंज्यूमर लोन्स में कमी लाने और 'बाय नाउ पे लेटर' सेगमेंट से हटने के बाद यह कदम उठाया गया है।
