डिजिटल पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी पेटीएम (Paytm) पर देश के फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के कथित रूप से उल्लंघन करने का आरोप लगा है। कंपनी को इन लेन-देन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कारण बताओ नोटिस मिला है। पेटीएम ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह नोटिस दो सहायक कंपनियों- लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की खरीद में उल्लंघनों से जुड़ा है। पेटीएम ने दोनों कंपनियों का अधिग्रहण 2017 में किया था।
