अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका में आने वाले विदेशी सामान पर लगाए गए नए टैरिफ से आईफोन मेकर एपल (Apple) की लागत मौजूदा अवधि में 90 करोड़ डॉलर बढ़ जाएगी। यह बात एपल के सीईओ टिम कुक ने कही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, तिमाही वित्तीय रिजल्ट जारी करने के बाद एक कॉन्फ्रेंस कॉल पर उन्होंने एनालिस्ट्स से कहा, "हमारा अनुमान है कि टैरिफ से हमारी लागत में 90 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी होगी।"
