Get App

Power Grid Q1 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा बढ़ा, रेवेन्यू में गिरावट; नतीजों के बाद फिसला स्टॉक

Power Grid Q1 Results: सरकारी कंपनी पावर ग्रिड के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे। मुनाफा बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू और मार्जिन में गिरावट दिखी। कंपनी के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। जानिए रिजल्ट की पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 3:50 PM
Power Grid Q1 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा बढ़ा, रेवेन्यू में गिरावट; नतीजों के बाद फिसला स्टॉक
पावर ग्रिड का जून तिमाही में EBITDA 7.2% घटकर 8,117 करोड़ रुपये रहा।

Power Grid Q1 Results: सरकारी कंपनी पावर ग्रिड लिमिटेड (Power Grid Ltd) के शेयर 30 जुलाई, बुधवार को जून तिमाही के नतीजों के बाद 2% तक गिर गए। क्योंकि कंपनी के परिणाम स्ट्रीट उम्मीदों से कमजोर रहे।

मुनाफा और रेवेन्यू का हाल

जून तिमाही में पावर ग्रिड का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.1% बढ़कर 3,653 करोड़ रुपये रहा। CNBC-TV18 के पोल में 3,784 करोड़ रुपये का अनुमान था।

इस दौरान रेवेन्यू 1.4% घटकर 9,928 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ज्यादा था और अनुमान 11,147 करोड़ रुपये का था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें