PR Sundar : पीआर सुंदर की ट्रेडिंग फर्म मानसुन कंसल्टैंसी प्रा. लि. (Mansun Consultancy Private Limited) 2017 में गठन के बाद से तेजी से आगे बढ़ी है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से मिले डेटा से पता चलता है कि वित्त वर्ष 18 के बाद मानसुन का प्रॉफिट लगातार बढ़ा है। यह वित्त वर्ष 18 में 88.24 लाख रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 22 में 23.43 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) प्रॉफिट भी समान रूप से प्रभावशाली रहा है। पांच साल के दौरान, उसका एफएंडओ प्रॉफिट 21 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 22 में 14.06 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 18 में 68.31 लाख रुपये के स्तर पर था।
