Razorpay ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे RBI से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए एप्रूवल मिल गया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि सोमवार (1 जुलाई) को की। पिछले हफ्ते मनीकंट्रोल ने खबर दी थी कि केंद्रीय बैंक ने Razorpay सहित तीन कंपनियों को पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे सेवाओं के लिए लाइसेंस देने के वास्ते इन-प्रिंसिपल एप्रूवल दे दिया है।
