अब इंडोनेशिया में पेमेंट करना और आसान हो जाएगा क्योंकि करेंसी बदलने की झंझट नहीं रह जाएगी और रुपये में भी पेमेंट कर सकेंगे। इसे लेकर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) और इंडोनेशिया के केंद्रीय बैंक के प्रमुख पेरी वारजियो ने एक मेमोरंडम ऑफ अंडरटेकिंग (MoU) पर साइन किए हैं। आरबीआई ने जो रिलीज जारी की है, उसके मुताबिक इस एमओयू के तहत दोनों देशों के बीच आपसी लेन-देन में भारतीय रुपये (INR) और इंडोनेशियन रुपिया (IDR) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।
