2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सोने की खरीद पिछले आठ साल में सबसे कम रही। World Gold Council (WGC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, RBI ने पूरे 2025 में सिर्फ 4.02 टन सोना खरीदा। इसके मुकाबले 2024 में RBI ने 72.6 टन सोना खरीदा था। यानी सालाना आधार पर सोने की खरीद में करीब 94% की भारी गिरावट आई है।
