Get App

RBI अगस्त की मॉनेटरी पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट घटा सकता है, सस्ता होंगे होम और ऑटो लोन

जून में RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कमी कर चौंका दिया था। इस बार केंद्रीय बैंक लगातार दो बार इंटरेस्ट रेट में कमी कर चुका है। अब चूंकि रिटेल इनफ्लेशन पूरी तरह से केंद्रीय बैंक के काबू में आ गया है, जिससे रेपो रेट में कमी की उम्मीद बढ़ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2025 पर 4:32 PM
RBI अगस्त की मॉनेटरी पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट घटा सकता है, सस्ता होंगे होम और ऑटो लोन
RBI की मॉनेटरी पॉलिसी की अलगी बैठक 4 अगस्त को शुरू होने वाली है।

पिछले महीने की शुरुआत में आरबीआई ने इंटरेस्ट रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कमी की थी। यह रेपो रेट में उम्मीद से ज्यादा कमी थी। हालांकि, आरबीआई ने इकोनॉमिक ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेपो रेट में यह कमी की थी। इस साल आरबीआई रेपो रेट में लगातार दो बार कमी कर चुका है। हाल तक एक्सपर्ट्स का यह मानना था कि आरबीआई अगस्त में रेपो रेट में कमी नहीं करेगा। लेकिन, 14 जुलाई को रिटेल इनफ्लेशन का डेटा आने के बाद एक्सपर्ट्स की राय बदलती दिख रही है।

जून में रिटेल इनफ्लेशन में तेज गिरावट

जून में रिटेल इनफ्लेशन में तेज गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अगस्त में RBI रेपो रेट में कमी कर सकता है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था, "हमारा रुख न्यूट्रल है। इसका मतलब है कि न सिर्फ करेंट डेटा बल्कि आउटलुक के हिसाब से हम किसी भी दिशा में फैसला ले सकते है।" दरअसल, आरबीआई काफी समय से इनफ्लेशन को कंट्रोल में करने पर फोकस करता आया है। जब इनफ्लेशन पूरी तरह से नियंत्रण में आ गया है तो रेपो रेट में कमी के रास्ते में अब किसी तरह की बाधा नहीं रह गई है। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी की अलगी बैठक 4 अगस्त को शुरू होने वाली है।

इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने पर RBI का फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें