RBI जल्द अपनी डिजिटल करेंसी (digital Currency) के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। इसके तहत कुछ खास कामों के लिए डिजिटल रुपये (Digital Rupee) के इस्तेमाल की इजाजत दी जाएगी। RBI ने इस बारे में शुक्रवार को एक कॉन्सेप्ट पेपर जारी किया है। RBI ने पिछले साल कहा था कि वह अपनी डिजिटल करेंसी शुरू करेगा। फिर, उसने इस साल फरवरी में कहा था कि करेंट फाइनेंशियल ईयर में डिजिटल करेंसी लॉन्च हो जाएगी।
