Get App

Rekha Jhunjhunwala फोर्ब्स की 2022 की भारत के अमीरों की सूची में शामिल, Rakesh Jhunjhunwala की ली जगह

59 वर्षीय रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ 47,650.76 करोड़ रुपये (5.9 अरब डॉलर) है। अरबपतियों की सालाना लिस्ट के मुताबिक, वह भारत की 30वीं सबसे अमीर हस्ती हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 29, 2022 पर 2:34 PM
Rekha Jhunjhunwala फोर्ब्स की 2022 की भारत के अमीरों की सूची में शामिल, Rakesh Jhunjhunwala की ली जगह
Rekha Jhunjhunwala को अपने पति राकेश झुनझुनवाला की मृत्यु के कई महीने के फोर्ब्स की अमीरों की सूची में जगह मिली है

Rekha Jhunjhunwala : देश के दिग्गज इनवेस्टर्स में शुमार रहे राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की पत्नी रेखा झुनझुनवाला को 2022 की फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट (Forbes India Rich List 2022) में जगह मिल गई है। उन्हें अपने पति की जगह मिली है और देश के अरबपतियों की सालाना लिस्ट के मुताबिक, वह भारत की 30वीं सबसे अमीर हस्ती हैं। Rekha Jhunjhunwala  को अपने पति की मृत्यु के कई महीने के बाद फोर्ब्स की अमीरों की सूची में जगह मिली है। 59 वर्षीय रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ 47,650.76 करोड़ रुपये (5.9 अरब डॉलर) है। झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में टाइटन, स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस और मेट्रो ब्रांड्स शामिल हैं।

6 पायदान ऊपर मिली जगह

भारतीय शेयर बाजार में “बिग बुल” (Big Bull) के नाम से चर्चित Rakesh Jhunjhunwala की 14 अगस्त को मृत्यु हो गई थी। उस समय वह 62 साल के थे। दिग्गज इनवेस्टर को 37 साल में महज 5,000 रुपये से 5.5 अरब डॉलर की एसेट खड़ी करने के लिए खासी सराहना हासिल हुई है। इसकी मुख्य वजह उनके द्वारा स्टॉक मार्केट में लगाए गए दांव रहे थे। फोर्ब्स की 2021 की अरबपतियों की सूची के मुताबिक, वह भारत के 36वें सबसे अमीर शख्स थे। बीते साल वह 18वें पायदान से खिसककर 36वें पर पहुंच गए थे। और इस साल उनकी पत्नी 6 पायदान ऊपर आ गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें