Get App

30 मिनट में स्मार्टफोन और लैपटॉप आपके दरवाजे पर, रिलायंस और टाटा ने शुरू की क्विक कॉमर्स सर्विस

ग्रोसरी और फूड डिलीवरी करने वाली क्विक कॉमर्स कंपनिया अब इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी फैलने लगी हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिलायंस रिटेल और टाटा ग्रुप जैसे बड़े प्लेयर्स के इसमें आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड क्विक कॉमर्स में तेजी से बढ़ सकती है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 21, 2025 पर 4:19 PM
30 मिनट में स्मार्टफोन और लैपटॉप आपके दरवाजे पर, रिलायंस और टाटा ने शुरू की क्विक कॉमर्स सर्विस
30 मिनट में स्मार्टफोन और लैपटॉप आपके दरवाजे पर, रिलायंस और टाटा ने शुरू की क्विक कॉमर्स सर्विस

अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक्स समान खरीदना चाहते हैं और वो आपको 10 मिनट में मिल जाए तो कैसा रहेगा? शायद आप इसे मजाक समझ रहे होंगे लेकिन ये सच है। दरअसल, ग्रोसरी और फूड डिलीवरी करने वाली क्विक कॉमर्स कंपनिया अब इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी फैलने लगी हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिलायंस रिटेल और टाटा ग्रुप जैसे बड़े प्लेयर्स के इसमें आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड क्विक कॉमर्स में तेजी से बढ़ सकती है। फिलहाल विजय सेल्स और संगीता मोबाइल्स जैसी कंपनियां भी अपने ऑफलाइन स्टोर्स वाले क्षेत्रों में इस सुविधा को उपलब्ध करा रही हैं। और ऑफलाइन नेटवर्क वाले इलाकों में 30 मिनट से लेकर 2 घंटे के अंदर डिलीवरी की सुविधा दे रही हैं।

30 मिनट में मिलेगी स्मार्टफोन और लैपटॉप की डिलीवरी

रिलायंस रिटेल ने अपने स्टोर्स में बिकने वाले ‘ग्रैब-एंड-गो’ (तुरंत खरीदकर ले जाने वाले) प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज को अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियोमार्ट (JioMart) पर क्विक कॉमर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। रिलायंस का वादा 30 मिनट के अंदर डिलीवरी का है। यह सेवा देश के टॉप 10 शहरों में शुरू भी हो गई है।

रिलायंस रिटेल के CFO दिनेश तलूजा ने कहा, “अगर आप किसी सामान्य क्विक कॉमर्स प्लेयर को देखें, तो उनके पास (इलेक्ट्रॉनिक्स के) बहुत कम विकल्प होते हैं, शायद बस एक आईफोन या कोई नया मॉडल। लेकिन हमारे बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर का पूरा ‘ग्रैब-एंड-गो’ असॉर्टमेंट 30 मिनट की टाइमलाइन में डिलीवरी के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि ग्राहक के पास चुनने के लिए ढेरों विकल्प हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें