Get App

Reliance News: वायाकॉम18 और डिज्नी का होगा विलय, CCI ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

VIACOM 18 and Disney Deal: कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने वायाकॉम18 और डिज्नी के प्रस्तावित सौदे को मंजूरी दी है। सीसीआई ने X (पूर्व नाम Twitter) के जरिए इसकी जानकारी दी है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ट्वीट में लिखा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, वायाकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया लिमिटेड और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड के विलय से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 5:07 PM
Reliance News: वायाकॉम18 और डिज्नी का होगा विलय, CCI ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने वायाकॉम18 और डिज्नी के प्रस्तावित सौदे को मंजूरी दी है। सीसीआई ने X (पूर्व नाम Twitter) के जरिए इसकी जानकारी दी है।

VIACOM 18 and Disney Deal: कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने वायाकॉम18 और डिज्नी के प्रस्तावित सौदे को मंजूरी दी है। सीसीआई ने X (पूर्व नाम Twitter) के जरिए इसकी जानकारी दी है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ट्वीट में लिखा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, वायाकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया लिमिटेड और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड के विलय से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह कुछ वॉलंटरी मोडिफिकेशन के अधीन है।

फरवरी 2024 में हुई थी VIACOM 18 और Disney के विलय की घोषणा

CCI ने यह घोषणा RIL की 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग से एक दिन पहले की है। फरवरी 2024 में RIL की सब्सिडियरी कंपनी वायकॉम18 और डिज्नी की इंडियन यूनिट स्टार इंडिया ने भारत के सबसे बड़े टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक बनाने के लिए अपने बिजनेस के विलय की घोषणा की थी।

समझौते की शर्तों के तहत वायकॉम18 के मीडिया ऑपरेशन को स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SIPL) के साथ विलय किया जाएगा। ज्वाइंट वेंचर का मूल्य पोस्ट-मनी बेसिस पर 70,350 करोड़ रुपये ($8.5 अरब) है, जिसमें RIL अपनी ग्रोथ स्ट्रेटेजी के लिए वेंचर में 11,500 करोड़ रुपये ($1.4 अरब) का निवेश करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें