रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) को दुनिया की 100 मोस्ट वैल्यूएबल प्राइवेट, वेंचर कैपिटल के निवेश वाली कंपनियों में सातवां स्थान मिला है। स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस की रिसर्च से यह बात पता चली है। यह रैंकिंग स्टैनफोर्ड की वेंचर कैपिटल पहल के तहत जनवरी 2026 तक के डेटा के आधार पर जारी की गई। अध्ययन में कहा गया है कि रिलायंस रिटेल ने 100 अरब डॉलर से ज्यादा की पोस्ट-मनी वैल्यूएशन हासिल कर ली है। इससे यह उन चुनिंदा "हेक्टाकॉर्न" कंपनियों की कैटेगरी में शामिल हो गई है, जिनकी वैल्यूएशन इस सीमा से ज्यादा है।
