Get App

Russia-Ukraine Crisis: रूस के अमीरों को बड़ा नुकसान, जानिए उनकी कितनी संपत्ति डूबी

अमेरिका ने 22 फरवरी को विदेश में रूस के सॉवरेन बॉन्ड (Russian Sovereign bond) बेचने पर रोक लगा दी। उधर, इंग्लैंड ने रूस के पांच बैंकों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा रूस के तीन अमीरों- गेनेडी टिमचेंको, बोरिस रोटेनबर्ग और आइगोर रोटेनबर्ग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2022 पर 7:31 PM
Russia-Ukraine Crisis: रूस के अमीरों को बड़ा नुकसान, जानिए उनकी कितनी संपत्ति डूबी
पूर्वी यूक्रेन में सैनिक भेजने के बाद अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी ने रूस पर बैन लगा दिए हैं। उन्होंने रूस के अमीरों और कंपनियों को भी निशाना बनाया है।

रूस-यूक्रेन क्राइसिस (Russia-Ukraine Crisis) का असर रूस के अमीरों पर भी पड़ा है। इस साल उनकी संपत्ति 32 अरब डॉलर घट गई है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पूर्वी यूक्रेन में सैनिक भेजने के बाद अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी ने रूस पर बैन लगा दिए हैं। उन्होंने रूस के अमीरों और कंपनियों को भी निशाना बनाया है।

अमेरिका ने 22 फरवरी को विदेश में रूस के सॉवरेन बॉन्ड (Russian Sovereign bond) बेचने पर रोक लगा दी। उधर, इंग्लैंड ने रूस के पांच बैंकों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा रूस के तीन अमीरों- गेनेडी टिमचेंको, बोरिस रोटेनबर्ग और आइगोर रोटेनबर्ग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जर्मनी ने रूस के साथ एक एनर्जी प्रोजेक्ट को रोक दिया है।

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में इस साल हाहाकार, 2022 में अब तक 70 शेयर 25% से ज्यादा टूटे

ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स के मुताबिक, संपत्ति गंवाने वाले रूसी अमीरों की सूची में पहला नाम गेनेडी टिमचेंको (Gennady Timchenko) का है। इस साल उनकी एक-तिहाई संपत्ति डूब गई है। 69 साल के टिमचेंकों के पास करीब 16 अरब डॉलर की दौलत है। इसमें से बड़ी रकम रूस की गैस उत्पादक कंपनी नोवाटेक से आई है। इसके अलावा उन्होंने ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में भी निवेश किया है। उनका रोसिया बैंक में भी निवेश है। इस बैंक पर भी इंग्लैंड ने रोक लगा दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें