Get App

Salesforce ने और 1000 लोगों को काम से निकाला, Target में 500 लोगों की छंटनी

Salesforce में छंटनी के तहत मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और एजेंटफोर्स AI प्रोडक्ट के जॉब रोल्स पर असर पड़ा है। टारगेट स्टोर स्टाफ बढ़ा रही है। लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और रीजनल ऑफिस में करीब 500 नौकरियां खत्म कर रही है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 1:25 PM
Salesforce ने और 1000 लोगों को काम से निकाला, Target में 500 लोगों की छंटनी
Salesforce 25 फरवरी को अपने चौथी तिमाही के रिजल्ट जारी करने वाली है।

क्लाउड सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर सेल्सफोर्स (Salesforce) ने फरवरी महीने की शुरुआत में लगभग 1000 जॉब रोल्स में कटौती की है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में लिंक्डइन पोस्ट और दो कर्मचारियों के साथ बातचीत के हवाले से कहा गया है कि छंटनी के तहत मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और एजेंटफोर्स AI प्रोडक्ट के जॉब रोल्स पर असर पड़ा है।

ये नौकरियां ऐसे समय में जा रही हैं, जब कंपनी की लीडरशिप में बदलाव हो रहे हैं। सेल्सफोर्स ने सीनियर रोल पर 6 नए एग्जीक्यूटिव्स को अपॉइंट किया है। दिसंबर 2025 से अब तक कंपनी के 5 टॉप लीडर नौकरी छोड़ चुके हैं। अमेरिकी कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। ये कंपनियां आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस पर अपना फोकस बढ़ा रही हैं।

इससे पहले 4000 कस्टमर सपोर्ट रोल्स किए थे कट

Salesforce के CEO मार्क बेनिओफ ने पिछले साल अगस्त में एक पॉडकास्ट में कहा था कि कंपनी ने 4,000 कस्टमर सपोर्ट रोल्स में कटौती की है। इसकी वजह है कि उसे कम लोगों की जरूरत है। अब कस्टमर सपोर्ट टीम लगभग 5000 लोगों की रह गई है। दिसंबर में कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए रेवेन्यू अनुमान को बढ़ाया था और प्रॉफिट के अनुमान को एडजस्ट किया था। सेल्सफोर्स 25 फरवरी को अपने चौथी तिमाही के रिजल्ट जारी करने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें