SEBI in Action: बाजार नियामक सेबी ने 19 फॉरेन वेंचर कैपिटल इंवेस्टर्स (FVCIs) के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सेबी ने अपनी जांच में पाया कि ये वहां से नहीं चल रहे थे, जहां का एड्रेस रजिस्टर कराया हुआ है। वर्ष 2013 से वर्ष 2023 के बीच उन्होंने अपने रजिस्टर्ड एड्रेस पर काम बंद कर दिया था। इनके रजिस्टर्ड एड्रेस मॉरीशस, सिंगापुर और साइप्रस थे। सेबी ने जिन पर कार्रवाई की है, उनमें से 6 ने तो कभी तिमाही रिपोर्ट फाइल ही नहीं की है और चार ने वित्त वर्ष 2013 के बाद से कभी तिमाही रिपोर्ट नहीं दाखिल की।
